Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेखा यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त संग्रहित
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेखा यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। निकटवर्ती ग्राम पंडितपुरा में बुधवार को सेवा, समर्पण और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। अहीर यादव फाउंडेशन की महिला प्रदेशाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रेखा यादव के जन्मदिन के अवसर पर पंचायत समिति कार्यालय में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेखा यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त संग्रहित

शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जीवन दाता ब्लड सेंटर, कोटपूतली की टीम द्वारा कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंदों के लिए अमूल्य साबित होगा। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्रराज गुर्जर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है, इससे बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।”

कोटपूतली-बहरोड़ जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेखा यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त संग्रहित

रेखा यादव की पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना वास्तव में प्रेरणादायक कदम है। रेखा यादव ने भी सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है और रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं। उनके इस प्रयास ने क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया है, जिससे युवाओं में समाजसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेखा यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त संग्रहित

कांग्रेस नेता रामनिवास यादव एवं जगदीश मीणा ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। वहीं यादव महासभा जिलाध्यक्ष रामनिवास गिरदावर, कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली, पूर्व प्रधान महादेव यादव, पूर्व तहसीलदार रामनिवास यादव, ओपी बायला सहित अन्य अतिथियों ने रक्तदाताओं का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेखा यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त संग्रहित

कार्यक्रम में जिला पार्षद मंजू रावत, कविता टोरड़ा, ममता सैनी, जोधपुरा प्रशासक पहलाद मांठ, अशोक सिंह प्रागपुरा, समाजसेवी सुरेन्द्र मीणा, राजकुमार उर्फ बब्लू यादव, मुकेश कुमावत, तेजराज यादव, बजरंग यादव, विकास यादव, गोपाल अग्रवाल, रामसिंह भाटोटिया, मुकेश सैनी, मालीराम बाडीगर, राजेंद्र ऑडिटर, श्रीराम डाबड सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मिलकर पहल करते हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव की नई मिसाल कायम होती है।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली-बहरोड़ में भीषण गर्मी में ‘जल सेवा’ मिशन: तारा पूतली ने हनुमान जन्मोत्सव पर उपलब्ध कराए पानी के टैंकर
Next: पावटा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजेगी भक्तिरस की धुन, मेले व कुश्ती दंगल के भव्य आयोजन

Related Stories

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.