Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ में भीषण गर्मी में ‘जल सेवा’ मिशन: तारा पूतली ने हनुमान जन्मोत्सव पर उपलब्ध कराए पानी के टैंकर
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में भीषण गर्मी में ‘जल सेवा’ मिशन: तारा पूतली ने हनुमान जन्मोत्सव पर उपलब्ध कराए पानी के टैंकर

Rajesh Kumar Hadia April 1, 2026

कोटपूतली-बहरोड़ (राजेश कुमार हाडिया)। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में समाजसेवी पहल करते हुए कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता तारा पूतली ने ‘‘जल सेवा’’ मिशन के तहत सराहनीय कदम उठाया। बुधवार को कस्बे के डाबला रोड स्थित सूरदासवाली ढाणी में दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में आयोजित विशाल भंडारा एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर उन्होंने दो पानी के टैंकर उपलब्ध करवाए।

कोटपूतली-बहरोड़ में भीषण गर्मी में ‘जल सेवा’ मिशन: तारा पूतली ने हनुमान जन्मोत्सव पर उपलब्ध कराए पानी के टैंकर

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में भाग लिया और गर्मी के बीच पेयजल व्यवस्था से राहत महसूस की। तारा पूतली की इस पहल को क्षेत्र में सराहा जा रहा है।

कोटपूतली-बहरोड़ में भीषण गर्मी में ‘जल सेवा’ मिशन: तारा पूतली ने हनुमान जन्मोत्सव पर उपलब्ध कराए पानी के टैंकर

उल्लेखनीय है कि तारा पूतली द्वारा गर्मी के मौसम में पेयजल संकट को देखते हुए पूरे कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क पानी के टैंकर उपलब्ध कराने का अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से जरूरतमंद परिवारों की पुत्रियों के विवाह जैसे अवसरों पर पानी की व्यवस्था निशुल्क करने का संकल्प लिया गया है। इसके साथ ही जहां भी जलापूर्ति बाधित होती है, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कोटपूतली-बहरोड़ में भीषण गर्मी में ‘जल सेवा’ मिशन: तारा पूतली ने हनुमान जन्मोत्सव पर उपलब्ध कराए पानी के टैंकर

इस मौके पर तारा पूतली ने कहा, “पानी जीवन की सबसे बुनियादी आवश्यकता है। कई बार खास अवसरों पर इसकी कमी बड़ी परेशानी बन जाती है। इसी सोच के साथ यह छोटा सा प्रयास शुरू किया गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।”

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जहां भी पानी की आवश्यकता हो, वहां कम से कम 12 घंटे पूर्व सूचना दें, ताकि समय पर समुचित व्यवस्था की जा सके।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़े की तैयारियां शुरू
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेखा यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त संग्रहित

Related Stories

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.