BREAKING: कोटपूतली से गुजर रही थी मांस से भरी पिकअप, गोरक्षकों ने रुकवाया


न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। कोटपूतली बीडीएम अस्पताल के सामने नेशनल हाईवे पर आज कुछ लोगों (गौ रक्षक) ने मांस से भरी पिकअप को रुकवा लिया और कोटपूतली पुलिस को मौके पर बुलवाकर पिकअप में भरे मांस की जांच करवाने की मांग की।

BREAKING: कोटपूतली से गुजर रही थी मांस से भरी पिकअप, गोरक्षकों ने रुकवाया

मौके पर बढ़ती भीड़ व लोगों के हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंचे कोटपूतली थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने पिकअप को थाने पर खड़ा करवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में गाड़ी के कागजात व जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

BREAKING: कोटपूतली से गुजर रही थी मांस से भरी पिकअप, गोरक्षकों ने रुकवाया


इधर पुलिस द्वारा पिकअप को थाने ले जाने पर भारी संख्या में लोग भी थाने के बाद इकट्ठा हो गए हैं व पिकअप में भरे मांस की जांच करवाने की मांग की है। लोगों ने पिकअप में गौ-मांस भरा होने का अंदेशा जताया है।

BREAKING: कोटपूतली से गुजर रही थी मांस से भरी पिकअप, गोरक्षकों ने रुकवाया

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।