Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने जालावास के मंदिर में लगाई धोक, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
  • Top news

क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने जालावास के मंदिर में लगाई धोक, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

R C Jalasiya March 21, 2025
क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने जालावास के मंदिर में लगाई धोक, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा पैतृक गांव जालावास के मैडा बाबा के मंदिर में लगाई धोक, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने जालावास के मंदिर में लगाई धोक, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

न्यूज़ चक्र।भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा आज शुक्रवार शाम अपने पैतृक गांव जालावास के आराध्य मैडा बाबा के मंदिर पर दर्शन करने पहुंची। क्रिकेटर शेफाली वर्मा मैडा बाबा के मंदिर में पहुंचकर बाबा के दर पर मत्था टेकर प्रसाद चढ़ाया व खुशहाली की कामना की।

क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने जालावास के मंदिर में लगाई धोक, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एवं गांव की बेटी का स्वागत करने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंच कर उनका शॉल उड़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया।विजय सोनी ने बताया कि शेफाली वर्मा उनके परिवार की बेटी है शैफाली के परदादा पर प्रभाती लाल वर्मा हरियाणा के रोहतक में कारोबार करने के लिए चले गए थे। जब से लेकर परिवार रोहतक ही रह रहा है ।

उनके दादा संतलाल वर्मा व पिता संजीव वर्मा एवं परिवार के सदस्यों का गांव में आना-जाना रहता है।आज परिवार की बेटी एवं देश का गौरव शेफाली वर्मा आराध्य देवता बाबा मैडा वाले के मंदिर में पहुंचकर धोक लगाई।

क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने जालावास के मंदिर में लगाई धोक, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

शेफाली वर्मा का ग्रामीण महिला विमला देवी, लक्ष्मी देवी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी के द्वारा फूल माला पहनाकर व शॉल उड़ाकर स्वागत किया। मंदिर के पुजारी पंडित हरिराम शर्मा के द्वारा क्रिकेटर शेफाली वर्मा को तिलक लगाकर बाबा के दर पर हाजिरी लगवाई।

इस अवसर पर जालावास ग्राम विकास कमेटी अध्यक्ष व उप सरपंच सुरेश मिश्रा,ग्राम विकास कमेटी कोषाध्यक्ष दयाराम यादव, सामाजिक कार्यकर्ता नवल फौजी, पंकज कुमार ,पवन कुमार, सोनू यादव ,हजारीलाल सोनी,जोहरीलाल, सोनू ,गोपाल सोनी ,सोमदत्त सोनी, सुभाष जांगिड़,भीम सिंह जांगिड़, ओम प्रकाश शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने जालावास के मंदिर में लगाई धोक, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

About the Author

Avatar photo

R C Jalasiya

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली हाइवे पर दर्दनाक हादसा:   तीन की मौत 
Next: नीमराना में कल रविवार 23 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण विद्युत कटौती रहेगी

Related Stories

image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.