शुक्लावास में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

न्यूज चक्र, कोटपूतली। ग्राम शुक्लावास के अटल सेवा केंद्र पर रविवार को शिव हॉस्पिटल, कोटपूतली की ओर से निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सरजीत सिंह यादव ने 100 से ज्यादा महिलाओं की जांच कर, परामर्श देकर जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाई भी दी।

Free medical camp organized in Shuklavas

इससे पहले ग्रामवासियों ने डॉ यादव का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ यादव ने कहा कि खुद के गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने की काफी दिनों से इच्छा थी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य गरीब और जरुरतमंदो को निशुल्क तथा बहुत कम खर्चे पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है। शिविर में आये मरीजों से कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। हमारी छोटी सी लापरवाही के कारण हम गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इस मौके पर हनुमान यादव, मास्टर गणेशराम, सत्नारायण शर्मा, ललित शर्मा उपस्थित रहे।

न्यूज चक्र की हर खबर अपने व्हाटसअप पर सबसे पहले प्राप्त करें। अभी अपना नाम भेजें।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।