भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पावटा कस्बे के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ निवासी गिरधारी लाल यादव (जीएल यादव) को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण अभियान के तहत दौसा जिले का जिला समन्वयक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत के मार्गदर्शन में जारी की गई है।

संगठन ने जीएल यादव को डिजिटल प्रशिक्षण अभियान का प्रभावी संचालन करने और कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पर जीएल यादव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना समय की आवश्यकता है और इस अभियान के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
जीएल यादव की नियुक्ति पर कुनेड़, पावटा तथा आसपास के क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दौसा जिले में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।