निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश गोयल की जन आर्शीवाद यात्रा निरन्तर जारी, कहा- समर्थ व सशक्त कोटपूतली बनाना ही उद्देश्य

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश गोयल की जन आशीर्वाद यात्रा निरन्तर जारी है। गोयल ने शनिवार को शहर के विभिन्न वार्डो एवं ढ़ाणी डांसावाली, बागवान कॉलोनी, गढ़ कॉलोनी समेत ग्राम मांजूकोट, ककराना, ब्रह्मजोड़ी की ढ़ाणी, ढ़ाकला की जोहड़ी बालाजी मंदिर, पंण्डितपुरा, ढ़ाणी झाड़वाली, चक्रतीर्थ, टसकोला, फतेहपुरा खुर्द, रूपपुरा, ढ़ाणी बागौरी, टोरड़ा गूजरान, बूचारा आदि दर्जनों गॉवों में जनसम्पर्क कर लोगों का आर्शीवाद प्राप्त कर आगामी चुनावों के लिए समर्थन मांगा।

निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश गोयल की जन आर्शीवाद यात्रा निरन्तर जारी, कहा- समर्थ व सशक्त कोटपूतली बनाना ही उद्देश्य

स्थानी निवासियों ने गोयल का स्वागत कर भारी मतों से जीत दिलाने का आश्वासन दिया। गोयल ने कहा कि भय, अपराध, गुण्डागर्दी, भ्रष्टाचार व भेदभाव से कोटपूतली को मुक्त कराकर सर्वसमाज के सहयोग से समर्थ व सशक्त कोटपूतली बनाना ही उनका उद्देश्य है।

इस दौरान किशन सिंह शेखावत, बाबूलाल सैनी, नरेश सिंह शेखावत, पूरणमल धोबी, लालचन्द चौहान, मालचन्द कुमावत, राजू शर्मा, कृष्ण शर्मा, शिम्भुदयाल जोशी, रघुवीर सिंह शेखावत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।