कोटपूतली- बहरोड़ जिला कलेक्टर होंगी कल्पना अग्रवाल, 72 IAS और 121 RAS अधिकारियों के तबादले

भजनलाल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखें लिस्ट।

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होते ही सीएम भजनलाल शर्मा ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल कर दिया है। 72 IAS और 121 आरएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी किए। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 32 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। कोटपूतली बहरोड जिला कलेक्टर शुभम चौधरी को सिरोही का कलेक्टर बनाया गया है तो वहीं अनूपगढ़ जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को कोटपूतली बहरोड की जिम्मेदारी दी गई है।

कोटपूतली- बहरोड़ जिला कलेक्टर

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।