राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने समीक्षा बैठक में लिया भाग

विधायक व राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव जयपुर, मंत्रीमंडल की बैठक में सीएम से कार्यकाल की समीक्षा

Read Time:2 Minute, 29 Second

चिकित्सा, ऊर्जा व परिवहन मंत्री से भेंटकर विभिन्न अभाव-अभियोगों पर की चर्चा

न्यूज चक्र, कोटपूतली। विगत एक माह से जारी निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद स्टेट मोटर गैराज राज्यमंत्री व क्षेत्रिय विधायक राजेन्द्र सिंह यादव राजधानी जयपुर के दौरे पर है। राज्यमंत्री यादव ने राज्य सरकार के दो वर्षो का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री निवास पर सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता व प्रदेश प्रभारी एवं एआईसीसी महासचिव अजय माकन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में भाग लिया। इस दौरान सरकार के दो वर्ष के कार्यो की चर्चा व समीक्षा की गई।

राज्यमंत्री यादव ने कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के अनुरूप सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की प्रगति से अवगत करवाया। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व प्रदेश प्रभारी माकन के साथ संगठन की गतिविधियों पर भी चर्चा की। बैठक में प्रदेश के कैबिनेट व राज्यमंत्री भी मौजुद रहे।

(MLA and Minister of State, Rajendra Yadav) ऊर्जा, परिवहन एवं चिकित्सा मंत्री से की भेंट-

MLA and Minister of State Rajendra Yadav Jaipur

राज्यमंत्री के कोटपूतली कांग्रेस कार्यालय के मुताबिक जयपुर दौरे पर यादव ने प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा से भेंटकर क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था सम्बंधित अभाव-अभियोगों से अवगत करवाया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यो की माँग की। इसके अलावा विधुत एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से भी मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न माँगों से अवगत करवाया।

Loading

Madhur Yadav arrived in the farmers' movement, assured all possible help Previous post किसान आंदोलन में पहुंचे मधुर यादव, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
मोदी सरकार ने किसानों को बहुत कुछ दिया, किसानों के कंधे पर बंदूक ना रखें- सांसद जौनपुरिया Next post मोदी सरकार ने किसानों को बहुत कुछ दिया, किसानों के कंधे पर बंदूक ना रखें- सांसद जौनपुरिया