Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Ranji Trophy 2023-24 Final | मुंबई के कप्तान रहाणे का जबरदस्त कमबैक, विदर्भ के खिलाफ जड़ा अर्धशतक
  • SPORTS

Ranji Trophy 2023-24 Final | मुंबई के कप्तान रहाणे का जबरदस्त कमबैक, विदर्भ के खिलाफ जड़ा अर्धशतक

News Chakra March 11, 2024
Ranji-Trophy-2023-24-Final-मुंबई-के-कप्तान-रहाणे-का.webp

Ranji Trophy final: Rahane and Musheer put Mumbai in a strong position

अजिंक्य रहाणे (PIC Credit: X)

Loading

मुंबई: कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और मुशीर खान (Musheer Khan) के नाबाद अर्धशतकों से मुंबई ने रणजी ट्रॉफी फाइनल (Ranji Trophy 2023-24 Final) के दूसरे दिन सोमवार को यहां विदर्भ (Mumbai vs Vidarbha) के खिलाफ अपनी बढ़त 260 रन तक पहुंचाकर मैच पर शिकंजा कस दिया।

रहाणे ने 104 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से नाबाद 58 रन की पारी खेलने के अलावा मुशीर (नाबाद 51, 135 गेंद, तीन चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन की अटूट साझेदारी करके दूसरी पारी में मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 141 रन तक पहुंचाया जिससे टीम ने 42वें रणजी खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। 

पहले दिन सिर्फ 224 रन पर सिमटने के बाद मुंबई ने दूसरे दिन विदर्भ को 105 रन पर समेटकर 119 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भी मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाजों पृथ्वी साव (11) और भूपेन लालवानी (18) के विकेट जल्दी गंवा दिए जिसके बाद रहाणे और मुशीर ने पारी को संभाला।

पृथ्वी को यश ठाकुर ने बोल्ड किया जबकि भूपेन ने हर्ष दुबे की गेंद पर मिड विकेट पर कैच थमाया। अनुभवी रहाणे और युवा मुशीर ने इसके बाद तीन घंटे से अधिक तक विदर्भ के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा और शतकीय साझेदारी पूरी की। मौजूदा सत्र में सिर्फ 12 के औसत से रन बनाने वाले रहाणे ने अपना सिर्फ दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

यह भी पढ़ें

मुंबई को विदर्भ के दिग्गज स्पिनर आदित्य सरवटे की चोट से भी फायदा मिला जो काफी ओवर नहीं कर पाए। इससे पहले विदर्भ की टीम सुबह तीन विकेट पर 31 रन से आगे खेलने उतरी। टीम का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया और पूरी टीम 105 रन पर सिमट गई।

विदर्भ के बल्लेबाज बाउंड्री जड़ने के अलावा स्ट्राइक रोटेट करने में भी नाकाम रहे। रात्रि प्रहरी आदित्य ठाकरे (69 गेंद में 19 रन) ने एक छोर संभालकर रखा। यश राठौड़ 67 गेंद में 27 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। मुंबई की ओर से तनुष कोटियान (सात रन पर तीन विकेट), धवल कुलकर्णी (15 रन पर तीन विकेट) और शम्स मुलानी (32 रन पर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

धवल ने सलामी बल्लेबाज अथर्व ताइडे (23) को विकेटकीपर हार्दिक तमोरे के हाथों कैच कराके मुंबई को दिन की पहली सफलता दिलाई। मुलानी ने ठाकरे को लगातार परेशान किया और फिर उन्हें पगबाधा करके 69 गेंद तक चली उनकी पारी का अंत किया। बाएं हाथ के स्पिनर मुलानी ने हर्ष दुबे (01) को भूपेन के हाथों कैच कराया। यश राठौड़ इसके बाद तनुष की गेंद को विकेटों पर खेल गए। इस स्पिनर ने इसके बाद यश ठाकुर (16) और उमेश यादव (02) की पारी का भी अंत किया। 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ian Chappell on Stokes | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर चैपल ने गिनवाई स्टोक्स की खामियां, कहा…
Next: Geoff Boycott | ज्योफ बॉयकॉट ने की कुलदीप यादव की तारीफ, कहा- रहस्यमई गेंदों को नहीं पढ़ पाए इंग्लैंड…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-73253859-17754692672028419454736623870524.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में भाजपा स्थापना दिवस धूमधाम से मना

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.