कोटपूतली : हाईवे पर रोडवेज बसें आपस में टकराई, मची चीख- पुकार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नेशनल हाईवे पर पावटा गुरुद्वारा के समीप उस समय अचानक चीख पुकार का माहौल हो गया जब अपनी गति से दौड़ रही दो रोडवेज बसें अचानक से आपस में टकरा गई। दोनों रोडवेज बसें कोटपूतली डीपो की  है।

कोटपूतली : हाईवे पर रोडवेज बसें आपस में टकराई, मची चीख- पुकार

जानकारी के अनुसार दोनों रोडवेज बसें निश्चित दूरी पर अपनी गति से दौड़ रही थी। इसी दौरान आगे चल रही बस से आगे एक कार ने अचानक से ब्रेक ले लिए। जिससे बीच में चल रही बस के पीछे वाली बस का संतुलन बिगड़ गया और उसने आगे चल रही बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। हाईवे पर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि सवारियों के हल्की चोटें आई हैं।

हादसे के बाद प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए घायल सवारियों को पावटा सीएचसी में भर्ती करवाया है।

कोटपूतली आगार प्रबंधक मंजू कुमारी ने बताया है कि हादसे में दोनों बसें क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे की जानकारी जुटा जा रही है, हालांकि सभी सवारियां सुरक्षित है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।