कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 18 मई से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेज

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। अग्रवाल समाज समिति कोटपूतली एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी अग्रसेन भवन में ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेज का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 18 मई से किया जाएगा, जिसमें बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 18 मई से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेज

मीडिया प्रभारी हेमंत मोरीजावाला ने बताया कि हॉबी क्लासेज का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के लिए सुबह और शाम अलग-अलग सत्र निर्धारित किए गए हैं।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 18 मई से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेज

प्रातःकालीन सत्र में सुबह 6 से 7 बजे तक योगा क्लास, 8 से 9 बजे तक पेंटिंग, 9 से 10 बजे तक आर्ट एंड क्राफ्ट तथा 10 से 11 बजे तक ब्यूटीशियन क्लास आयोजित की जाएगी। वहीं शाम के सत्र में 4 से 5 बजे तक जूडो-कराटे, 5 से 6 बजे तक 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए डांस क्लास तथा 6 से 7 बजे तक 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए डांस प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार हॉबी क्लासेज के समापन पर अग्रसेन भवन में एक भव्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला प्रदर्शनियां और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समिति ने अग्रवाल समाज के बच्चों एवं महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पहल का लाभ उठाने और अपनी प्रतिभा को नई पहचान देने की अपील की है।