श्वानो के हमले से बचाकर किया नील गाय का किया उपचार

News Chakra @पावटा। निकटवर्ती ग्राम भांकरी मे एक नील गाय का आठ से दस कुत्ते पीछा कर रहे थे। डॉ गौरी शंकर शर्मा, मोहित शमार्, दिव्या शर्मा ने खेतों में दौडकर नील गाय की जान बचाई और इसकी सूचना एल एस ए गोविन्द भारद्वाज को दी। सूचना मिलते ही भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर घायल नील गाय का उपचार किया। भारद्वाज ने बताया कि श्वानो के हमले में नील गाय का पिछला दांया पैर टूट गया था, जिसका प्लास्टर किया गया एवं अगले पैर मुंह पर हल्की खरोच आयी जिनकी ड्रेसिंग की गई।

उपचार के बाद नील गाय की हालत में सुधार है। वहीं जीवांे के प्रति दया दिखाते हुए अलवर नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता ने घटना की सूचना उपवन संरक्षक सुदीप कौर को दी। कौर ने वन कर्मियो को भेजकर नील गाय को वन कार्यालय पावटा मंगवाया। इस दौरान सभापति बीना गुप्ता, डॉ गौरीशंकर शर्मा, जीव प्रेमी मोहित शर्मा, दिव्या शर्मा, मदन नाथ, कमलेश, रामू सोनी, किशन, पीयूष, भोमाराम, हेमराज आदि ने उपचार मे मदद की।#Sanjay_joshi

न्यूज चक्र के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़कर प्रतिदिन सबसे पहले समाचार प्राप्त करें। अपना नाम लिखकर send करें।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।