राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लोकेश कुमार प्रजापति के मुख्य अतिथि में आयोजित हुआ समारोह
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली. रविवार को कोटपूतली में महाराजा दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा दक्ष प्रजापति छात्रावास से रवाना होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए निजी गार्डन पहुंची. शोभायात्रा में दक्ष महाराज सहित भगवान शंकर- पार्वती, राजा कृष्ण सहित विभिन्न झांकियां सजाई गई.

गौरतलब है कि दक्ष सेवा संस्थान की ओर से रविवार को निजी गार्डन में महाराजा दक्ष प्रजापति का जयंती समारोह राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लोकेश कुमार प्रजापति के मुख्य अतिथि में आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि प्रजापति ने कहा कि शिक्षा व राजनीति के क्षेत्र में जागरूक होने से ही समाज की प्रगति संभव है. वही उज्जैन से पधारे सिद्धगिरी महाराज ने आशीर्वचन कहे.
समारोह में भाजपा नेता मुकेश गोयल ने कहा कि प्रजापति समाज में सुधार हो रहा है. धीरे-धीरे आईएएस, आईपीएस समाज से निकल रहे हैं. समारोह में जनार्दन दास महाराज, प्रह्लाद दास, कुमार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष किशोर दुल्हेपुरा, डॉक्टर अजय वर्मा, डॉक्टर महेश प्रजापत, जय प्रकाश प्रजापत, पवन प्रजापत, राम भजन प्रजापत ने भी विचार व्यक्त किए, साथ ही प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
इस मौके पर झाबरमल प्रजापत, नरेश प्रजापत, रमेश चंद्र, महेश कुमार, मामचंद ठेकेदार, नरेश, राजेश प्रजापत, डॉ रोहतास प्रजापत, सुनील, मोहन राम प्रजापत, धर्मवीर कुमावत व रामसिंह सहित अनेक समाज बंधु पदाधिकारी मौजूद रहे.
- 60 सालों से पट्टों का इंतजार, पार्षद रिंकू कांसोटिया ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला ने मोहा मन
- पांडवों की आस्था से जुड़ा सरुंड का सारंग माता धाम, नवरात्र में लगता है भक्तों का मेला
- पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक, पालिकाध्यक्ष ने सौंपे विकास और जन-राहत के बड़े प्रस्ताव
- गोपीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली
