न्यूज़ चक्र, कोटपूतली. विराटनगर तहसील क्षेत्र को जयपुर जिले में यथावत रखने की मांग को लेकर रविवार को विराटनगर बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य और सैकड़ों ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री रामलाल जाट से मुलाकात की और बताया कि विराट नगर क्षेत्र का सैकड़ों वर्षो से जयपुर शहर से व्यापारी,सामाजिक व शिक्षा सहित अन्य दृष्टिकोण से जुड़ाव रहा है. वही तहसील के मेड, कुंडला की कई ग्राम पंचायतों की दूरी जयपुर के बजाय कोटपूतली से ज्यादा है. राजस्व मंत्री ने संघर्ष समिति सदस्यों को आश्वासन भी दिया है कि विराटनगर तहसील के लोगों की जन भावनाओं की कदर की जाएगी और जन भावनाओं के आधार पर और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सीमांकन करवाया जाएगा उन्होंने मामले से मुख्यमंत्री को अवगत करवाने का आश्वासन दिया.

विराटनगर ग्रामीण 71 दिन तक दे चुके धरना
विराटनगर को जयपुर जिले में यथावत रखने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय पर 71 दिन तक स्थानीय ग्रामीण धरना भी दे चुके हैं, बावजूद इसके स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. संघर्ष समिति ने 29 जून को आम सभा का आयोजन कर विराटनगर को कोटपुतली में शामिल करने का विरोध जताया था, साथ ही सामूहिक गिरफ्तारियां भी दी थी. इसके बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं होने से जनता में अब आक्रोश का माहौल है.
राजस्व मंत्री से मुलाकात, यह रहे मौजूद
इस दौरान संघर्ष समिति के जगदीश यादव, पवन कुमार शर्मा, सरपंच जयराम पलसानिया, जगन चौधरी, बाबूलाल जाट, सत्यनारायण सैनी, भोमराज, किशन गुरुजी, शिवदान, राजेश यादव, संतोष मोदी, दीपेश चौबे, प्रकाश सैनी, जयराम सैनी, गोपाल शर्मा, कैलाश चौधरी व रामचंद्र यादव सहित सैकड़ों लोग व संघर्ष समिति पदाधिकारी मौजूद रहे.
- पावटा क्षेत्र में सालासर क्रेशर के पास दो विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस बरामद, बिना नंबर की बोलेरो कैंपर जब्त
- पावटा उपखंड में सामाजिक समरसता का प्रतीक बना प्रागपुरा का गोगाजी मंदिर
- पावटा क्षेत्र के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, ‘कोर्ट वाली दीदी’ पेटी की शुरुआत
- पावटा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बुद्धराम 48 घंटे की तलाश के बाद दिल्ली में सकुशल मिले
- राजस्थान – हरियाणा सीमा के बाबा रामेश्वरदास धाम में प्राचीन आदमकद प्रतिमा हटाने से विवाद गहराया
