महँगाई हटाओ रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश का माहौल

न्यूज़ चक्र। देश भर में व्याप्त महँगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को जयपुर में आयोजित की जा रही महँगाई हटाओ रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपार जोश व उत्साह का माहौल है। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भीम पटेल ने बताया कि रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत आला नेता सम्बोधित करेगें।

रैली की तैयारियों के क्रम में कोटपूतली में जगह- जगह होर्डिंंग, बैनर व पोस्टर लगाये गये है। कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को राजमार्ग स्थित पटेल ऑयल कम्पनी से जयपुर के लिए प्रस्थान करेगें।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।