Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • पपला से शादी करना चाहती है जिया, पपला के पिता ने मीडिया से साझा की शादी की बात
  • Behror
  • Kotputli
  • Rajasthan News

पपला से शादी करना चाहती है जिया, पपला के पिता ने मीडिया से साझा की शादी की बात

News Chakra March 12, 2021

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कुख्यात गैंगेस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर की गर्लफ्रेंड जिया, पपला से ही शादी करना चाहती है। जिया ने पपला के वकील से कहा कि जिससे दिल लगाया उसी से शादी करना चाहती हूं। जबकि पपला गुर्जर ने कहा है कि उसका जिया पर कोई दबाव नहीं है।

आपको बता दें कि पिछले दो दिनों में पपला के वकील गोविंद रावत ने अजमेर जेल में पपला से मुलाकात की है, और इसके बाद गुरुवार को पपला के पिता मनोहर लाल व पपला के वकील शादी के प्रस्ताव की बात लेकर मीडिया के सामने आए हैं।

पपला के पिता मनोहर लाल गुर्जर ने कहा है कि उन्हें जिया व पपला की शादी से कोई एतराज नहीं है। पपला के पिता ने कहा कि जिया अगर अपनी मर्जी से घर बसाना चाहती है तो वह स्वतंत्र है। वह पगला के साथ संघर्ष को स्वीकार करती है तो वे उसे शादी से इनकार नहीं करेंगे।

पपला से शादी करना चाहती है जिया, पपला के पिता ने मीडिया से साझा की शादी की बात

कहां से शुरू हुई जिया की शादी की बात

पपला के वकील गोविन्द रावत ने बताया कि जिया की पपला के पिता मनोहर लाल से फोन पर बात हुई है। तब जिया ने पपला के स्वास्थ्य के बारे में जानने के अलावा शादी करने की इच्छा भी जाहिर की है। इसके
बाद पपला के पिता ने वकील को बताया। वकील व पपला का पिता अजमेर जेल में पपला से मिलने पहुंचे। लेकिन, वहां पपला से उसके पिता की मुलाकात कराने से मना कर दिया गया। वहां 10 मार्च को केवल साढ़े पांच मिनट पपला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुलाकात कराई गई।

पपला से शादी करना चाहती है जिया, पपला के पिता ने मीडिया से साझा की शादी की बात

गुरुवार को गोविन्द रावत अलवर जेल में जिया से मुलाकात करने पहुंचे। यहां करीब सात से आठ मिनट की मुलाकात हुई। जिया ने पहले वकील से पूछा की विक्रम का स्वास्थ्य कैसा है। खुद की जमानत के बारे में पूछा। जिया ने बताया कि उसके पिता भी अलवर आए थे। वकील करके गए हैं। वकील ने जिया की शादी की इच्छा पर पूछा तो कहा कि जिसे दिल दिया है उसी से शादी करना चाहती हूं। जिया को जेल से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा व राजस्थान के कुख्यात अपराधी पपला को 6 सितम्बर 2019 को बहरोड़ थाने से उसके साथी बदमाश भगा ले गए थे। थाने पर एके 47 जैसे हथियारों से गोलियां बरसाई थी। इसके बाद
करीब डेढ़ साल पपला फरार रहा। पुलिस ने 28 जनवरी 2021 को पपला को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से पपला अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है।

पपला के पिता ने कहा, इस उम्र में गलतियां हो जाती हैं बड़ी बात नहीं… देखे समाचार का पूरा वीडियो…Click & play https://youtu.be/QZZULW-sWyQ

हमारी पत्रकारिता को सहयोग करें, वेबसाइट पर प्रदर्शित विज्ञापनों पर क्लिक जरूर करें.

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल योजनाओं के लिए 29 करोड़ 11 लाख रूपये प्रस्तावित, वित्तीय स्वीकृति का इंतजार
Next: शुरू हुआ रिवाला धाम गौशाला में 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

Related Stories

image_editor_output_image712474337-17785966754056622694044788565152.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली: कुश्ती का अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर, सहज संवाद के बीच सुविधाओं का दिया आश्वासन

Vikas Verma May 12, 2026
sharab gyapan
  • Kotputli

शराब कारोबारियों का खुलासा: धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

Vikas Verma May 12, 2026
img-20260427-wa00111642252686395326818-1024x1024.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

  • Kotputli

कोटपूतली: कुश्ती का अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर, सहज संवाद के बीच सुविधाओं का दिया आश्वासन

Vikas Verma May 12, 2026
sharab gyapan
  • Kotputli

शराब कारोबारियों का खुलासा: धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

Vikas Verma May 12, 2026
image_editor_output_image1860776874-17785577225655186701792460120170.jpg
  • Top news

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image-274630443-17785571517866019317925944684333.jpg
  • Top news

पावटा में मनाया जाएगा बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.