पावटा : पिस्टल की नोंक पर व्यापारी से सवा दो लाख रूपयों से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार

पावटा के शनि मंदिर के समीप की घटना, व्यापारियों में आक्रोश

इस महीने पावटा क्षेत्र में तीसरी लूट, एक भी वारदात का खुलासा नहीं, आमजन में बदमाशों का खौफ!

न्यूज़ चक्र । जयपुर ग्रामीण के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में फायरिंग व लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। देर शाम एक बार फिर एक व्यापारी व उसके पुत्र से सवा दो लाख रूपये से भरे दो बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें दो बाइक पर छह लोग नजर आ रहे हैं जो व्यापारी का पीछा कर रहे हैं। घटना व्यापारी के घर के समीप घटी है। फिलहाल व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और आक्रोशित व्यापारियों ने नारेहडा – पावटा मार्ग जाम कर दिया है।

पावटा : पिस्टल की नोंक पर व्यापारी से सवा दो लाख रूपयों से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार

जानकारी के अनुसार घटना प्रागपुरा थाना क्षेत्र के टसकोला रोड पर शनि मंदिर के समीप की है। जहां एक व्यापारी संदीप ग्रोवर व उसका पुत्र पावटा बाजार से दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी व उसके पुत्र की कनपटी पर बंदूक लगाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। मौके पर डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव व थानाधिकारी किरण सिंह सहित भारी पुलिस जाब्ता पहुंचा है और जानकारी जुटाई जा रही है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।