REET: कोटपूतली प्रशासन का फैसला, शाम 4:00 बजे बंद हो जाएंगे बाजार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) के चलते रविवार को कोटपूतली शहर में बाजार समय शाम 4:00 बजे तक रखने का निर्णय लिया गया है। कोटपूतली पंचायत समिति सभागार में आयोजित प्रशासन व व्यापार मंडल की आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया।

कोटपूतली तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रीट के चलते नगरपालिका क्षेत्र कोटपूतली में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रविवार 26 सितंबर को शाम 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक दुकान या प्रतिष्ठान के बाहर रखे जाने वाले फ्लेक्स या साइन बोर्ड रखने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

REET: कोटपूतली प्रशासन का फैसला, शाम 4:00 बजे बंद हो जाएंगे बाजार

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश आर्य, तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा, थानाधिकारी दिलीप सिंह व व्यापार मंडल, महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

REET: कोटपूतली प्रशासन का फैसला, शाम 4:00 बजे बंद हो जाएंगे बाजार

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।