11 विद्यालयों के 52 स्काउट, 9 रोवर्स ले रहे हैं प्रशिक्षण

11 विद्यालयों के 52 स्काउट, 9 रोवर्स ले रहे हैं प्रशिक्षण

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटपूतली के तत्वावधान में आयोजित राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस का ध्वजारोहण स्थानीय संघ के उप प्रधान श्रीमती अनीता मिश्रा एवं मानव स्थली उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान दुर्गा प्रसाद मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर संचालक सीताराम गुप्ता ने बताया कि शिविर में 11 विद्यालयों के 52 स्काउट एवं नो रोवर्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

11 विद्यालयों के 52 स्काउट, 9 रोवर्स ले रहे हैं प्रशिक्षण

श्री दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने बालकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट सेवा का पर्याय है। स्काउटिंग के माध्यम से बालक एक दूसरे से सामंजस्य स्थापित कर जीवन जीने की कला सीखता है और स्काउटिंग से ही आदर्श नागरिकों का निर्माण होता है।

11 विद्यालयों के 52 स्काउट, 9 रोवर्स ले रहे हैं प्रशिक्षण

इससे पूर्व श्री मिश्रा का स्वागत मुकेश सिंह सैनी रोवर लीडर द्वारा स्कार्फ पहनाकर किया गया। मंच संचालन हंसराज यादव, सचिव स्थानीय संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर देवराज कुमावत, बिशन लाल सैनी, हंसराज रावत व पप्पूराम यादव सहित अन्य स्काउट मास्टर उपस्थित रहे।

11 विद्यालयों के 52 स्काउट, 9 रोवर्स ले रहे हैं प्रशिक्षण

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

1 thought on “11 विद्यालयों के 52 स्काउट, 9 रोवर्स ले रहे हैं प्रशिक्षण”

Comments are closed.