KOTPUTLI: पिकअप पलटी, एक की मृत्यु, 7 घायल

न्यूज़ चक्र कोटपूतली। कोटपूतली के टापरी रोड पर चारा लेकर लौट रही महिलाओं को लिफ्ट देने के बाद एक पिकअप पलट गई। हादसे में एक 20 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई जबकि चालक सहित सात लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल भिजवाया।

KOTPUTLI: पिकअप पलटी, एक की मृत्यु, 7 घायल

जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही थी और रास्ते में पिकअप आती हुई देखकर लिफ्ट लेकर सवार हुई थी। हालांकि हादसा कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कोटपूतली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

KOTPUTLI: पिकअप पलटी, एक की मृत्यु, 7 घायल

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

1 thought on “KOTPUTLI: पिकअप पलटी, एक की मृत्यु, 7 घायल”

Comments are closed.