Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • मोटा अनाज : महिला व बाल विकास विभाग ने मनाया पोषण दिवस, गर्भवती महिलाओं को बताये मोटे अनाज के फायदे
  • Rajasthan News
  • Kotputli

मोटा अनाज : महिला व बाल विकास विभाग ने मनाया पोषण दिवस, गर्भवती महिलाओं को बताये मोटे अनाज के फायदे

News Chakra September 15, 2023
महिला व बाल विकास विभाग ने मनाया पोषण दिवस, गर्भवती महिलाओं को बताये मोटे अनाज के फायदे

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली. मोटा अनाज भारतीय जीवन शैली का अहम हिस्सा रहा है. लेकिन हरित क्रांति के बाद से पाश्चात्य के प्रभाव में जब से भारतीयों की थाली से मोटा अनाज दूर हुआ है, भारतीय लोगों का शरीर रोगों का घर बन पड़ा है. लेकिन अब भारत सरकार ने मोटा अनाज की अहमियत को समझा और वर्ष 2023 को मिलेट्स ईयर घोषित करते हुए मोटा अनाज को “श्री अन्न”  नाम दिया. इसके बाद से लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार सरकारी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. 

मोटा अनाज

गुरुवार को जिला कोटपूतली बहरोड के पवाना अहिर स्थित “नंदघर’ में महिला व बाल विकास विभाग, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन व ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के संयुक्त तत्वाधान में पोषण दिवस का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय पोषण मिशन के छठवें पोषण माह के तहत आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में गर्भवती और धात्री महिलाओं को शारीरिक व मानसिक विकास विषय के बारे में जानकारी दी गई. इस अवसर पर ममता वेदांता के सुपरवाइजर हेमेंद्र चौधरी व महिला व बाल विकास विभाग से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार शर्मा ने गर्भवती व धात्री महिलाओं को मोटे अनाज के फायदों के बारे में जानकारी दी.

हेल्थ केयर: मोटा अनाज बनाएगा सेहत, जानिए कैसे !

महिला व बाल विकास विभाग ब्लाक कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मोटा अनाज पोषण व पौष्टिकता से भरपूर होता है. इसमें उपलब्ध फाइबर गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए जरूरी पोषण का काम करता है. गर्भवती महिलाओं को मोटा अनाज जिसमें बाजरा, रागी, मक्का, ज्वार, जौ इत्यादि शामिल होते हैं का उपयोग दलिया, खिचड़ी या आटे के रूप में करना चाहिए. 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, बबली सामरिया, सरोज यादव व अन्य उपस्थित महिलाओं ने ममता वेदांता व महिला व बाल विकास विभाग के कार्यकर्ताओं का आभार जताया वह दैनिक भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने का भरोसा दिलाया.

अपने समाचार हमें व्हाट्सएप करें- 9887243320

  • कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन
  • पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले की शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद
  • कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा : ज्वलंत मुद्दों पर ‘सरकार पर वार’, मिल रहा जनसमर्थन 
Next: लायंस क्लब का ‘पंचानन’, गांधी जयंती पर विश्व शांति रैली का आयोजन

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1696622834-17736016608554336878105530249156.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image1909182737-1773601142896568481488248687783.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-405680089-1773600890028924646453328411423.jpg
  • Top news

पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-909715532-17736005653865819991640644960158.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.