Behror: झूठी बातों से माइलेज नहीं मिलेगा जनता हमारे साथ- विधायक बलजीत

बहरोड भाजपा नेता मोहित यादव मामले पर विधायक ने किया वीडियो जारी

न्यूज चक्र, कोटपूतली। बहरोड (Behror ) भाजपा नेता मोहित यादव पर हमले की खबर पर बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में विधायक बलजीत ने भाजपा नेता पर हुए हमले को झूठा और जनता को भ्रमित करने वाला बताया है, साथ ही यह कहा है कि यह हमला नहीं एक्सीडेंट है जिसे हमले का नाम दिया गया है। एक्सीडेंट को हमला बताकर बहरोड की छवि खराब करने की कोशिश है जिसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

हालांकि भाजपा नेता पर हमला हुआ है या एक्सीडेंट यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। फिलहाल बहरोड की राजनीति के दोनों दिग्गज नेता एक बार फिर आमने सामने नजर आ रहे हैं। सुनिए, सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में विधायक बलजीत यादव ने क्या कहा है।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ने के लिए, अपना नाम लिखकर send करें।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।