पेड़ से लटका मिला युवक, हत्या की आशंका

न्यूज चक्र, कोटपूतली। पावटा के भांकरी रोड़ पर पेड़ से लटका एक शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गणतंत्र दिवस समारोह में मशगूल पुलिस प्रशासन को आनन-फानन में मौके पर दोड़ लगानी पड़ी। पेड़ पर लटका शव भाबरू निवासी एक युवक का बताया जा रहा है।

Man found hanging from tree, fearing murder

आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या हुई है। मौक पर कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्वा, डीवाईएसपी दिनेश यादव व प्रागपुरा थानाधिकारी शिव शंकर सहित भारी पुलिस जाप्ता पहुंच गया है, और घटना से सबंधित छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।


कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्वा ने बताया है कि युवक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमास्र्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या की गई है। युवक की शिनाख्त भाबरू निवासी हिम्मत सिंह के रूप में हुई हैं। घटना की छानबीन की जा रही है।

l n kumawat

Report- L.N. Kumawat, Poata

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।