जिला कोटपूतली बहरोड़ विधान सभा चुनाव 2023 : बहरोड़ में 3 व विराटनगर में 2 नामांकन रद्द, कुल  52 नामांकन पत्र स्वीकार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिला कोटपूतली बहरोड़ की चार विधान सभा सीट कोटपूतली, बहरोड़, बानसूर व विराट नगर में विधान सभा चुनाव 2023 के लिए कुल 46 उम्मीदवारों नें 57 नामांकन पत्र दाखिल किये, जिनमें जाँच उपरांत कुल 52 नामांकन पत्र निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकार कर लिए गए हैं जबकि 5 नामांकन पत्रों को आवश्यक बिंदुओं के अभाव में ख़ारिज कर दिया गया है। नामांकन पत्रों की जाँच के बाद अब बुधवार 8 व गुरूवार 9 नवम्बर को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लिये जा सकेगें। जिसके बाद निर्दलिय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा।

विधानसभा कोटपूतली : 11 उम्मीदवार 17 नामांकन

हंसराज पटेलभाजपा, निर्दलीय ,भाजपाफार्म स्वीकार
हेमराज यादवनिर्दलीयफार्म स्वीकार
रामनिवासनिर्दलीय, जननायक जनता पार्टीफार्म स्वीकार
मुकेश गोयलनिर्दलीय, निर्दलीयफार्म स्वीकार
राधानिर्दलीयफार्म स्वीकार
लक्ष्मीनिर्दलीयफार्म स्वीकार
रामसिंह कसानानिर्दलीयफार्म स्वीकार
प्रकाश चंद सैनीनिर्दलीय, बहुजन समाज पार्टीफार्म स्वीकार
सतीश कुमार मांडैयाराष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टीफार्म स्वीकार
राजेंद्र सिंह यादवइंडियन नेशनल कांग्रेस, निर्दलीयफार्म स्वीकार
अशोक कुमार सैनीनिर्दलीयफार्म स्वीकार

विधानसभा बहरोड़ : 12 उम्मीदवार 15 नामांकन

गुरुदयाल सिंह यादवनिर्दलीयफार्म स्वीकार
ओमवीरबसपाफार्म रद्द
सीमाआम आदमी पार्टीफार्म रद्द
रामप्रताप यादवनिर्दलीयफार्म स्वीकार
संजय कुमारइंडियन नेशनल कांग्रेसफार्म स्वीकार
हरदान सिंह गुर्जरआम आदमी पार्टी – 3 फार्मफार्म स्वीकार
महेशनिर्दलीयफार्म रद्द
हेमंतइंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टीफार्म स्वीकार
नत्थूरामबहुजन मुक्ति पार्टीफार्म स्वीकार
जसवंत सिंहभारतीय जनता पार्टीफार्म स्वीकार
बलजीतनिर्दलीय, राष्ट्रीय जनता सेनाफार्म स्वीकार
महेंद्र कुमारनिर्दलीयफार्म स्वीकार

विधानसभा बानसूर : 8 उम्मीदवार 8 नामांकन

अग्निवेश यादवनिर्दलीयफार्म स्वीकार
शीशराम चंदेलानिर्दलीयफार्म स्वीकार
राम प्रसादनिर्दलीयफार्म स्वीकार
शकुंतला रावतइंडियन नेशनल कांग्रेसफार्म स्वीकार
देवी सिंह शेखावतभारतीय जनता पार्टीफार्म स्वीकार
मुकेशबहुजन समाज पार्टीफार्म स्वीकार
रोहिताश कुमारआज़ाद समाज पार्टी (काशीराम )फार्म स्वीकार
नीता बाईनिर्दलीयफार्म स्वीकार

विधानसभा विराट नगर : 15 उम्मीदवार 17 नामांकन

डॉ. दिनेश सिंह शेखावतनिर्दलीयफार्म रद्द
कुलदीपभाजपाफार्म स्वीकार
हरिराम गुर्जरनिर्दलीयफार्म स्वीकार
हरिराम गुर्जरकांग्रेसफार्म रद्द
शीशरामनिर्दलीयफार्म स्वीकार
सुन्दरनिर्दलीयफार्म स्वीकार
महावीर प्रसाद कुमावतनिर्दलीयफार्म स्वीकार
जय सिंहबसपाफार्म स्वीकार
कर्नल सूरजपाल सिंह शेखावतनिर्दलीयफार्म स्वीकार
चंद्र प्रकाश सैनीनिर्दलीयफार्म स्वीकार
महेंद्र कुमारनिर्दलीयफार्म स्वीकार
राम चंद्र सराधनाआज़ाद समाज पार्टी (काशीराम )फार्म स्वीकार
इंद्राज सिंह गुर्जरकांग्रेसफार्म स्वीकार
धूनी लालनिर्दलीयफार्म स्वीकार
भीमसेन गुर्जरनिर्दलीयफार्म स्वीकार
टीना यादवनिर्दलीयफार्म स्वीकार

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।