Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • एडिशनल डीजी बीजू जाॅर्ज जोसफ ग्रामीण एसपी के साथ कोटपूतली पहुंचे , सम्पर्क सभा व सीएलजी की ली बैठक
  • Kotputli
  • Rajasthan News

एडिशनल डीजी बीजू जाॅर्ज जोसफ ग्रामीण एसपी के साथ कोटपूतली पहुंचे , सम्पर्क सभा व सीएलजी की ली बैठक

News Chakra February 13, 2021

न्यूज चक्र, कोटपूतली। एडिशनल डीजी (सर्तकता) बीजू जाॅर्ज जोसफ व एसपी जयपुर ग्रामीण शंकरदत्त शर्मा शुक्रवार को जिला जयपुर ग्रामीण के वार्षिक औपचारिकता निरीक्षण के एक दिवसीय दौरे पर कोटपूतली पहुंचे। यहां उपाधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान एडिशनल डीजी बीजू जार्ज जोसफ को गार्डों द्वारा सलामी दी गई व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा, डीवाईएसपी दिनेश यादव सहित कोटपूतली, पनियाला, सरूण्ड, अमरसर थानाधिकारियों द्वारा गुलदस्ता भेंटकर वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया गया।


एडिशनल डीजी बीजू जाॅर्ज जोसफ ने एएसपी कार्यालय परिसर में सम्पर्क सभा के माध्यम से उपस्थित पुलिस के जवानों से संवाद कर अभाव- अभियोग सुनें, और साथ ही जवानों व अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने की बात कही। इसके बाद एडीजी जोसफ व एसपी शंकरदत्त शर्मा ने सीएलजी सदस्यों व पुलिस मित्रों के साथ संवाद किया।

सीएलजी सदस्य प्रभा अग्रवाल, स्वतंत्र पत्रकार आनन्द पण्डित व पत्रकार अमित यादव व अन्य सदस्यों ने क्षेत्रीय पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व अन्य क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। एडीजी जोसफ ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के लिए वहां के आमजन के सहयोग व जागरूकता की आवश्यकता होती है। जयपुर ग्रामीण के सभी अधिकारी बेहतर कार्य कर रहे हैं और प्रयास किया जाएगा कि आमजन में पुलिस का विश्वास व बेहतर छवि बनी रहे।

Video News Chakra…please click…

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Next: जलती चिता से अंगारे उठा लाया युवक, गांव में फेंके, पुलिस ने लिया हिरासत में

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1157530678-17749523239153965614862083879336.jpg
  • Top news

राजस्थान में 93.80% अंक लाकर भी जश्न न मना सकी ‘नकिता’

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image1734444940-1774897229073256159970614527908.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईजी राहुल प्रकाश का आकस्मिक दौरा, “ऑपरेशन एंटी वेनम” को तेज करने के निर्देश

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-365795963-17748948883713601075696938682989.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सामूहिक राष्ट्रगान, ‘वंदे मातरम्’ से गुंजायमान हुआ वातावरण

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image1612865283-17748931821004746758327633932137.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हाईवे पर बड़ी कार्रवाई: 62 ओवरलोड व अनियमित वाहन जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.