RAJASTHAN ELECTION 2023: कौन होगा ‘आपका विधायक’ आज बताएंगी मतपेटियां, काउंटिंग का काउंट डाऊन शुरू

न्यूज़ चक्र। RAJASTHAN ELECTION 2023 : 25 नवंबर को राजस्थान में 199 विधानसभा सीट पर हुए मतदान के बाद आज 3 दिसम्बर को वोटों की गिनती की जाएगी. राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा में माना जा रहा है. 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए मतगणना केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से सभी केंद्रों पर मतपत्र और 8.30 बजे से ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गिनती शुरू हो जाएगी. राज्य की 200 में से 199 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था. राज्य की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था.

जिला कोटपूतली- बहरोड़ का ‘फैसला’

जिला कोटपूतली बहरोड़ की चारों विधानसभा के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी आज हो जायेगा जब उनकी किस्मत का पिटारा मतगणना पेटियों के रूप में खोला जायेगा। नवगठित जिला कोटपूतली -बहरोड़ में शामिल हुई विधानसभाओं की चुनावी प्रक्रिया इस बार पूर्ववर्ती जिलों के हिसाब से ही हुई है। जिसके चलते कोटपूतली व विराटनगर विधानसभाओं की मतगणना जयपुर स्थित जिला मुख्यालय व बानसूर, बहरोड़ की मतगणना पूर्ववर्ती अलवर जिला मुख्यालय पर होगी। ऐसे में काउंटिंग का काउंट डाऊन शुरू हो चुका है।

RAJASTHAN ELECTION 2023: कोटपूतली : 19 राउण्डों में होगी मतगणना 

निर्वाचन अधिकारी एसडीएम मुकुट सिंह ने बताया कि कोटपूतली विधानसभा के 1 लाख 73 हजार 924 मतों की गणना कुल 19 राउण्डों में होगी। इसके लिए 224 बूथों हेतु कुल 12 टेबल लगाई गई है। एक राउण्ड में 12 बूथों की मतगणना की जायेगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशियों का एक-एक  प्रतिनिधि मौजूद रहेगा। राउण्ड अनुसार परिणाम अपडेट होते रहेगें। 

कोटपूतली विधानसभा की मतगणना राजस्थान कॉलेज के कमरा नं. 48 में होगी। वहीं इसी कॉलेज के कमरा नं. 49-बी में 07 टेबलों पर डाक मत पत्रों एवं ईटीपीबीएस मतों की गणना की जायेगी। कोटपूतली विधानसभा के करीब 2214 डाक मत पत्रों व 309 होम वोटर्स के मतों की गणना पहले की जायेगी। मतगणना के प्रथम रूझान 9 बजे से ही आने लगेगें। वहीं दोपहर 11 बजे बाद मतगणना की स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। मतगणना प्रात: 8 बजे से शुरू हो जायेगी।

अपडेट रिजल्ट के लिए देखते रहें न्यूज़ चक्र।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।