प्रेम प्रसंग में खाया जहरीला पदार्थ, जयपुर रेफर

न्यूज़ चक्र कोटपूतली। कोटपूतली के ग्राम कांसली से एक युवक व विवाहिता के जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। दोनों को कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर किया गया है।

बीडीएम पुलिस चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कांसली के एक 31 वर्षीय युवक व 30 वर्षीय विवाहिता को जहरीला पदार्थ खा लेने पर राजकीय बीडीएम अस्पताल लाया गया। परिवार जनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था और इसी के चलते दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। बीडीएम अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों को जयपुर रेफर कर दिया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।