KOTPUTLI: फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने निरुद्ध किए दोनों आरोपी

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के चिमनपुरा के नजदीक दिनदहाड़े हुई फायरिंग मामले में कोटपूतली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो नाबालिग आरोपियों को निरूद्ध कर लिया है। कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्बा व डीवाईएसपी दिनेश यादव के नेतृत्व में 4 थानों की पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

KOTPUTLI: फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने निरुद्ध किए दोनों आरोपी

आपको बता दें कि कोटपूतली के नारेहडा के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय के व्याख्याता नटवर सिंह यादव पर विद्यालय के ही पूर्व विद्यार्थियों ने चिमनपुरा गांव के नजदीक रास्ते में रोककर फायरिंग कर दी थी। गोली व्याख्याता की जांघ में जा लगी थी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया।

KOTPUTLI: फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने निरुद्ध किए दोनों आरोपी

इधर घटना के बाद हरकत में आई कोटपूतली थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों की तलाश में चार थानों की टीम गठित कर दी, और रात होते-होते दोनों नाबालिग आरोपियों को हरियाणा क्षेत्र में नायन गांव के समीप एक बाजरे के खेत से निरुद्ध कर लिया है। मामले के बारे में कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्वां ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों छात्र नाबालिग हैं और स्कूल में बदमाशी करने पर टीसी काट देने से नाराज चल रहे थे और इसी कारण से बदला लेने की ठानी और घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद सरुण्ड थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के महज 6 घंटे बाद ही मामले का खुलासा करते कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्वा

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।