राजेन्द्र कसाना दूसरी बार गुर्जर गौरव अवार्ड से सम्मानित

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। रविवार को गुर्जर गौरव समर्पित टीम द्वारा हाल ही में RAS रिजल्ट में चयनित गुर्जर समाज के युवाओं का हौसला बनाए रखने एवं नवपीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए गुर्जर गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत गुर्जर समाज के आराध्य भगवान श्री देवनारायण जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर गुर्जर आरक्षण आंदोलन में शहीद हुए गुर्जर समाज के 73 वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीएस सराधना, पूर्व जज राजस्थान हाईकोर्ट, दामोदर गुर्जर DYSP, सुरज्ञान खाटरा, अध्यक्ष देवनारायण मंदिर ट्रस्ट, रामअवतार लागडी, प्रधान निवाई, रामचंद्र गुर्जर जिला परिषद सदस्य, संगीता गुर्जर देव शक्ति महिला प्रदेश अध्यक्ष, कपिला गुर्जर सरपंच, डॉक्टर जगदीश गुर्जर, डॉक्टर कृष्णा गुर्जर व डॉक्टर कन्हैया लाल गुर्जर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजेन्द्र कसाना प्रबंधक सांसद कार्यालय कोटपूतली को रक्तदान शिविर एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सम्मान दिया गया। राज्य प्रशासनिक पदों पर नव चयनित ऑफिसर अधिकारी गणों, जिले के सभी जनप्रतिनिधियों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों, भूतपूर्व सैनिक समाज के भामाशाह व

गुर्जर समाजसेवी लोगों का गुर्जर गौरव समर्पित टीम द्वारा गुर्जर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वीर गुर्जर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर समापन किया गया।

राजेन्द्र कसाना दूसरी बार गुर्जर गौरव अवार्ड से सम्मानित
समाजसेवी राजेंद्र कसाना को गुर्जर गौरव सम्मान से सम्मानित करती टीम

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

1 thought on “राजेन्द्र कसाना दूसरी बार गुर्जर गौरव अवार्ड से सम्मानित”

Comments are closed.