BREAKING: खुर्दी गांव में हुई हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली पुलिस ने 2 दिन पूर्व कोटपूतली के खुर्दी गांव में देर रात हुई एक युवक की हत्या की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। कोटपूतली पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्वा ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की मृतक भोलाराम से 1 वर्ष पूर्व मारपीट हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए 2 दिन पूर्व घर में घुसकर आरोपियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। खुलासे के दौरान कोटपूतली डीवाईएसपी दिनेश यादव व थानाधिकारी दिलीप सिंह भी मौजूद रहे।


गौरतलब है कि 2 दिन पहले देर रात करीब 1:00 बजे अज्ञात बदमाशों ने कोटपूतली के खुर्दी गांव में एक मकान में घुसकर व्यक्ति को गोली मार दी थी। जिसके बाद अनुसंधान में जुटी कोटपूतली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।