BIG BREAKING: युवती पर हमला, जयपुर रैफर

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। जिला कोटपूतली बहरोड के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती पर हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हमले में घायल गंभीर युवती को पावटा सीएचसी से जयपुर रैफर कर दिया गया है। (BIG BREAKING: युवती पर हमला, जयपुर रैफर)

घटना के बाद प्रागपुरा थाना पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है। हालांकी हमले की वजह सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि हमले में घायल युवती ने कुछ दिन पहले ही एक युवक पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया था। फिलहाल इसे भी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रागपुरा थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी गई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।