न्यूज़ चक्र, विराटनगर। विराटनगर के भामोद गांव में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई है व परिवार के 10 लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार परिवार के लोग प्रतिदिन की तरह बीती रात को खाना खाकर सोए थे। रात 2:00 बजे तबीयत बिगड़ी तो बच्चों को अस्पताल लेकर गए। एक के बाद एक परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य गंभीर हो गया। 6 लोगों को विराटनगर सीएससी में भर्ती करवाया गया है, जबकि 4 निम्स अस्पताल के लिए रेफर किए गए हैं। घटना की गंभीरता के बीच लोग परिवार के सदस्यों के सकुशल घर लौटने की कामना कर रहे हैं।
मौके पर पहुंचे विधायक इंद्राज गुर्जर ने हादसे पर संवेदना जताई है और विराटनगर अस्पताल प्रशासन को उचित दिशा निर्देश दिए हैं।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।