Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Sarfaraz Khan | क्या आपने देखा सरफराज का “बैठकी शॉट”, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा Video
  • SPORTS

Sarfaraz Khan | क्या आपने देखा सरफराज का “बैठकी शॉट”, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा Video

News Chakra March 11, 2024
Sarfaraz-Khan-क्या-आपने-देखा-सरफराज-का-बैठकी-शॉट.webp

Sarfaraz Khan shots

सरफराज खान (डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: धर्मशाला (Dharamshala) में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के खिलाड़ियों की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। खेल खत्म होने के बाद अब मैदान पर खिलाड़ियों के खास मूमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। ऐसा ही कुछ इन दिनों सरफराज़ खान (Sarfaraz Khan) के साथ हो रहा है जहां धर्मशाला में की गई उनकी बैटिंग का एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। 

इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें (IND vs ENG 5th Test) और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने खासा दम दिखाया। भारत के सभी शीर्ष बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और सरफराज खान का अंदाज बाकियों से अलग रहा। जहां जायसवाल ने 57 रन बटोरे तो वहीं सरफराज ने अपनी 56 रन की पारी में 8 चौके 1 छक्का लगाया। इस बीच उनके एक बेहतरीन शॉट का क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। 

WHAT A SHOT, SARFARAZ 🔥

– He is taking down Mark Wood !#INDvsENGTest #SarfarazKhan

pic.twitter.com/MmVg9kZuHb

— Manoj Bhai (@CricketFever111) March 8, 2024 

सरफराज का बैठकी शॉट

दरअसल, खेल के बीच मैदान पर जहां जायसवाल छक्कों की झड़ी लगा बैठे थे, तो वहीं सरफराज ने “बैठकी शॉट” से इंग्लिश गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। जब इंग्लैंड के गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) सरफराज के सामने एग्रेसिव गेंद दाग रहे थे तो इस युवा बल्लेबाज ने भी इसका तोड़ निकाला और वुड के एग्रेशन का जवाब चौके से दिया। सरफराज ने ध्यान तब खींचा जब एक गेंद पर उन्होंने बैठ कर बल्ला चलाया और गेंद सरहद पार पहुंच गई। 

यह भी पढ़ें

सरफराज ने वैसे तो मार्क वुड की गेंदों को खूब खेला लेकिन फैंस का दिल उनके इस बैठकी शॉट ने जीत लिया। सरफराज का ये अपर कट एक तरह से उनका ट्रेडमार्क शॉट भी है। बाकी बल्लेबाजों की तुलना में सरफराज इसे काफी  ज्यादा जोखिम लेकर खेलते हैं। उनके फैंस ये स्टाइल काफी पसंद करते हैं। अब सरफराज का यह शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: French Open 2024 | सात्विक-चिराग ने फिर दिखाया कमाल, दूसरी बार अपने नाम किया खिताब, बने दुनिया की No…
Next: अयोध्या पहुंचे विधायक हंसराज पटेल, जानिए और कौन-कौन है साथ

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.