Champions Trophy 2025 | पाकिस्तान में नहीं बल्कि कहीं और किया जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन? जानें …

Not thinking of hosting Champions Trophy outside Pakistan: PCB

मोहसिन रजा नकवी (File Photo)

Loading

कराची: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) में भारत (Indian) की भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने कहा कि वह अगले साल होने वाली इस प्रतियोगिता के देश से बाहर आयोजन के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल के दौरान सोमवार की रात को संवाददाताओं से बात करते हुए नकवी ने पुष्टि की कि उन्होंने पिछले सप्ताह दुबई में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की बैठक के दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह से बात की थी। नकवी ने कहा,‘‘हां हमने थोड़ी देर के लिए बातचीत की थी लेकिन उसका ब्याेरा देना बुद्धिमानी पूर्ण नहीं होगा।”

यह भी पढ़ें

नकवी से पूछा गया कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो क्या यह टूर्नामेंट किसी अन्य देश में आयोजित किया जाएगा, उन्होंने कहा,‘‘मैं अभी टूर्नामेंट को किसी अन्य देश में आयोजित करने के बारे में सोच भी नहीं रहा हूं। हमें पूरा विश्वास है कि हम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेंगे।”  

आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने हाल में पीटीआई से कहा था कि वह भारत को पाकिस्तान का दौरा नहीं करने की सरकारी नीति का उल्लंघन करने के लिए नहीं कहेगा। नकवी ने इसके साथ ही कहा कि पीसीबी प्रतियोगिता के करीब आने पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने इसके अलावा कहा कि कराची, लाहौर और रावलपिंडी के स्टेडियमों का नवीनीकरण किया जाएगा। इन स्थानों पर चैंपियंस ट्रॉफी के अधिकतर मैचों का आयोजन किया जाएगा।

भारत ने नवंबर 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है। भारतीय टीम आखिरी बार जून जुलाई 2008 में एशिया कप में खेलने के लिए पाकिस्तान आई थी। भारतीय टीम ने पिछले साल एशिया कप लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान ने तब इस टूर्नामेंट के केवल चार मैच की मेजबानी की थी तथा बाकी मैच श्रीलंका में खेले गए थे।

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।