IPL 2024, DC vs PBKS | सैम कर्रन और लिविंगस्टोन की ताबड़तोब पारी, पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से दी शि…

सैम कर्रन और लिविंगस्टोन की ताबड़तोब पारी, पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से दी शिकस्त

Loading

मोहाली: पंजाब किंग्स ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) मैच में दिल्ली कैपिटल्स को चार गेंद रहते चार विकेट से हराया। सैम कर्रन और लियाम लिविंगस्टोन की ताबड़तोब पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने दिल्ली को चार विकेट से शिकस्त दे दी है। इससे पहले, बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स नौ विकेट पर 174 रन ही बना सकी थी। जवाब में पंजाब किंग्स ने सैम करन के 63 रन से 19.2 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाकर जीत हासिल की। 

 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को शिखर धवन ने पंजाब किंग्स को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 16 गेंद में 22 रन बनाए। जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 17 गेंद में 26 रन बनाकर पारी को संभालकर रखा। जबकि सैम कर्रन की 47 गेंद में 63 रन की पारी ने टीम के जीत की तरफ लेकर गई। वहीं लियाम लिविंगस्टोन की 21 गेंद में 38 रन की पारी की बदौलत 4 विकेट से जीत दर्ज की है।

174 रन ही बना सकी DC

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ नौ विकेट पर 174 रन ही बना सकी। दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 13 गेंद में दो चौके से 18 रन बनाये।  टीम के लिए शीर्ष स्कोरर शाई होप रहे जिन्होंने 33 रन की पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक पोरेल ने 32 रन का योगदान दिया।  पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने दो दो विकेट चटकाये जबकि कागिसो रबाडा, हरप्रीत बरार और राहुल चाहर को एक एक विकेट मिला।  



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।