Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IPL 2024 | ‘कोहली पर है भारी दबाव!’ RCB की हालत पर बोले स्टीव स्मिथ, दूसरे बल्लेबाजों को दी ‘ये’ सला…
  • SPORTS

IPL 2024 | ‘कोहली पर है भारी दबाव!’ RCB की हालत पर बोले स्टीव स्मिथ, दूसरे बल्लेबाजों को दी ‘ये’ सला…

News Chakra April 5, 2024

Huge pressure on Virat Kohli in this IPL says Steve smith

विराट कोहली- स्टीव स्मिथ (डिजाइन फोटो)

Loading

मुंबई: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान (Former Captain of Australia) स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का मानना है कि आईपीएल के मौजूदा सत्र (IPL 2024) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बाकी बल्लेबाजों की नाकामी के कारण विराट कोहली (Virat Kohli) पर भारी दबाव है और उनके साथी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करके उनका साथ देना चाहिये। कोहली ने इस सत्र में आरसीबी के लिये चार मैचों में 67.66 की औसत से 203 रन बनाये हैं जबकि दूसरे स्थान पर दिनेश कार्तिक हैं जो बस 90 रन बना सके हैं।

कोहली के अच्छे फॉर्म के बावजूद आरसीबी ने चार में से तीन मैच गंवाये हैं और अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसी और कैमरन ग्रीन का बल्ला खामोश ही रहा है। स्टार स्पोटर्स की कमेंट्री टीम के सदस्य स्मिथ ने चैनल के स्टूडियो पर पीटीआई से बातचीत में कहा,‘‘ दूसरे प्रमुख बल्लेबाजों को उसका साथ देना चाहिये। ऐसा करने पर वे टीम को जीत की राह पर ला सकते हैं। इस समय सारा दबाव विराट पर ही है।”

स्मिथ ने दी ये सलाह
उन्होंने कहा ,‘‘ शीर्ष और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को उसकी मदद करनी चाहिये। उसने शुरूआत बहुत अच्छी की है लेकिन उसे सहयोग की जरूरत है। वह अकेला ही हर मैच में रन नहीं बना सकता।” स्मिथ ने धीमी स्ट्राइक रेट को लेकर कोहली की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि दुनिया का कोई खिलाड़ी हालात को कोहली से बेहतर नहीं समझ सकता। उन्होंने कहा ,‘‘ कोहली शानदार खिलाड़ी है । वह हालात को बखूबी समझकर उसके अनुरूप खेलता है और इस मामले में दुनिया में उसका कोई सानी नहीं है।”

रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाये जाने के बाद दर्शकों का आक्रोश झेल रहे हार्दिक पंड्या के मामले में उन्होंने कहा कि दर्शकों को अतीत में जीना छोड़ना चाहिये। उन्होंने कहा ,‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है। दर्शकों को हार्दिक का साथ देना चाहिये लेकिन रोहित के प्रशंसक अपार हैं। वे नाराज हैं कि वह कप्तान क्यो नहीं है। लेकिन अब उसे भुलाकर हार्दिक का साथ देना होगा। वह गुजरात टाइटंस का सफल कप्तान रहा है और अब मुंबई में लौटा है। सीनियर खिलाड़ियों को उसकी मदद करनी चाहिये।”

छह साल पहले केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़खनी मामले को लेकर प्रतिबंध झेल चुके स्मिथ ने कहा,‘‘ इतनी नकारात्मकता के बीच उसे इससे निपटने के रास्ते तलाशने होंगे। मुंबई जीत की राह पर लौटेगी तो सब ठीक हो जायेगा ।”

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बहरोड़ : ट्रक्टर सवार युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा। पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी
Next: IPL 2024. RR vs RCB | राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, RCB करेगी पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.