IPL 2024, PBKS vs SRH | हैदराबाद ने पंजाब को दिया 183 रन का लक्ष्य, नीतिश कुमार का अर्धशतक, अर्शदीप …

IPL 2024 PBKS vs SRH

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: सनराइजर्स हैदराबाद ने नीतिश कुमार रेड्डी (64 रन) के अर्धशतक की बदौलत मंगलवार को मोहाली में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ नौ विकेट पर 182 रन बनाये। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 29 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले। उनके अलावा हर्षल पटेल और सैम करन ने दो दो विकेट झटके जबकि कागिसो रबाडा को एक विकेट मिला। नीतिश के अलावा अब्दुल समद ने 25 और ट्रेविस हेड ने 21 रन का योगदान दिया।

इससे पहले पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। SRH अब पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों ने अपने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीमों के चार चार अंक हैं। दोनों टीमों ने अपना पिछला मैच जीता था

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।