KOTPUTLI: कोटपूतली – नीम का थाना रोड पर डंपर में लगी आग, एक मौत

KOTPUTLI: कोटपूतली - नीम का थाना रोड पर डंपर में लगी आग, एक मौत

न्यूज़ चक्र कोटपूतली। कोटपूतली नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर चोटिया के समीप पीपली स्टैंड पर दो डंपर विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में एक डंपर के चालक की करंट से मौके पर मौत हो गई है।

हादसा देर रात करीब 10:00 बजे का है। जानकारी के अनुसार कोटपूतली नीम का थाना रोड पर चोटिया के समीप पीपली स्टैंड पर बने सड़क के गहरे खड्डे को भरने के लिए एक डंपर डस्ट खाली कर रहा था और एक दूसरा डंपर उसके पीछे खड़ा था। इस दौरान डंपर का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को छू गया, पीछे खड़े डंपर के चालक ने देखा तो वह चालक को सूचित करने के लिए दौड़ा लेकिन इस दौरान तार टूट कर सूचित करने जा रहे दूसरे डंपर के चालक पर गिर गया। चालक की विद्युत करंट से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

KOTPUTLI: कोटपूतली - नीम का थाना रोड पर डंपर में लगी आग, एक मौत
KOTPUTLI: कोटपूतली - नीम का थाना रोड पर डंपर में लगी आग, एक मौत

सूचना पर सरूण्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। हादसे में विद्युत लाइन का तार टूट कर डंपर पर गिर जाने से डस्ट खाली कर रहे डंपर में आग लग गई। जिसके बाद स्थानीय निवासियों व कोटपूतली से पहुंची दमकल द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।