जयपुर/ कोटपूतली। ग्रामीण इलाकों में लोगों को अब ठंडक का एहसास होने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग अब अलाव तापने लगे हैं। जयपुर ग्रामीण के कोटपूतली बस स्टैंड पर ठंड से बचने के लिए लोगों ने आज अलाव जलाया, देखते ही देखते हाथ तापने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
आपको बता दें कि दीपावली के बाद से लगातार तापमान में गिरावट है और सर्दी से बचने के लिए लोग नित नए जतन कर रहे हैं। वहीं बाजारों में भी सर्दी के कपड़ों की नित नई दुकानें सजना शुरू हो गई है। लोगों का मानना है कि इस बार सर्दी का असर ठीक-ठाक रहेगा।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।