Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली : सरकारी विभागों में आपस में तालमेल नहीं, आम जनता की क्या सुनेंगे !!
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News
  • Top news

कोटपूतली : सरकारी विभागों में आपस में तालमेल नहीं, आम जनता की क्या सुनेंगे !!

News Chakra March 22, 2022
Capture 2022-03-21 20.50.00

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राज्य के गृह मंत्री राजेंद्र यादव के विधानसभा क्षेत्र व सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के संसदीय क्षेत्र कोटपूतली में सरकारी विभाग आपस में ही तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं। सरकारी विभागों के हालात यह हैं कि एक दूसरे के दफ्तर सीज करने की ‘धमकियां’ दी जा रही हैं।… नतीजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

विद्युत विभाग ने नगरपालिका को थमाया बकाया नोटिस, तय समय पर बकाया जमा नहीं हुआ तो काट दी शहर की ‘बिजली’

कोटपूतली : सरकारी विभागों में आपस में तालमेल नहीं, आम जनता की क्या सुनेंगे !!

मार्च का महीना है तो लेनदारों की याद आ ही जाती है।… और अगर लेनदेन घर परिवार का ही हो तो कुछ सोचना भी पड़ जाता है, सामंजस्य बिठाना भी जरूरी हो जाता है। लेकिन कोटपूतली के सरकारी महकमे लेनदेन को लेकर आपस में ही उलझ गए हैं। विद्युत विभाग ने कोटपूतली नगर पालिका सहित, थाने, जलदाय विभाग व सरकारी कॉलेजों को उनके बकाया बिजली बिल के नोटिस थमाए हैं। 20 मार्च तक बिजली का बकाया बिल जमा कराने की तारीख निश्चित की गई थी। लेकिन निर्धारित समय तक बकाया जमा न होने पर विद्युत विभाग ने सरकारी विभागों के कनेक्शन विच्छेद करना शुरू कर दिए। शहर के स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल बकाया होने के कारण विद्युत विभाग ने शहर की तमाम गलियों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिए और पूरे शहर में अंधेरा छा गया। विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन विच्छेद कर दिए जाने से आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इधर नगरपालिका ने विद्युत विभाग पर बताया 42 लाख बकाया, दफ्तर सीज करने की दी ‘धमकी’

विद्युत विभाग की कार्यवाही के बाद अब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने भी विद्युत विभाग को सहायक अभियंता दफ्तर सीज करने की धमकी दी है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा ने विद्युत विभाग पर नगरपालिका का 42 लाख रुपया बकाया बताया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका के बकाया बिलों की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है, जल्दी ही विद्युत प्रकरण सुलझा दिया जाएगा। लेकिन नगरपालिका कोटपूतली का विद्युत विभाग पर 42 लाख बकाया है, अगर विद्युत विभाग ने यह जमा नहीं कराया तो सहायक अभियंता दफ्तर सीज किया जाएगा।

कोटपूतली पुलिस थाने ने भी विद्युत विभाग को लिया आडे हाथ

विद्युत विभाग ने कोटपूतली थाने को भी लगभग 20 लाख रुपए का बिल बकाया बताया है। कोटपूतली पुलिस थाने को बकाया बिल का नोटिस थमा दिए जाने के बाद कोटपूतली थाना अधिकारी सवाई सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है कि थाने पर विद्युत विभाग का कोई बकाया नहीं है। थाना अधिकारी ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाया है कि बार बार सूचित किए जाने के बाद भी विद्युत विभाग बिलों की जांच नहीं कर रहा है।

आम जनता असमंजस में, राजनीतिक बयानबाजी में घिरे ‘मंत्री जी’

विद्युत विभाग द्वारा शहर की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन विच्छेद किए जाने के साथ ही भाजपा नेता मुकेश गोयल, कर्मवीर बोकन व पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना ने क्षेत्रीय विधायक व राज्य गृह मंत्री राजेंद्र यादव पर ‘ अव्यवस्थित विकास’ का आरोप लगाते हुए वर्तमान स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: होटलों पर सिलसिलेवार फायरिंग मामला, 8 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, 2 पुलिस की गिरफ्त में…
Next: खबर का असर- आज ही जुड़ेंगे स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन, एडीएम जगदीश आर्य ने बुलाई सभी विभागों की आपात बैठक

Related Stories

image_editor_output_image1050228368-17709971220584933030620697818213.jpg
  • Top news

पावटा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-405436037-17709578827317747845595085979646.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय में रावत एचपी गैस एजेंसी का नया ऑफिस शुरू

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-63755350-17709570622723723447565919224491.jpg
  • Top news

पावटा तहसील में श्रवण सिंह अध्यक्ष एवं धर्मवीर सिंह महामंत्री नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1050228368-17709971220584933030620697818213.jpg
  • Top news

पावटा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-405436037-17709578827317747845595085979646.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय में रावत एचपी गैस एजेंसी का नया ऑफिस शुरू

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-63755350-17709570622723723447565919224491.jpg
  • Top news

पावटा तहसील में श्रवण सिंह अध्यक्ष एवं धर्मवीर सिंह महामंत्री नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-1708286105-17709191027901910627816524900761.jpg
  • Top news

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.