एनएसएस शिविर का आयोजन, दिया स्वच्छता का संदेश

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। हंस पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की तीनों ईकाईयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस बुधवार को कॉलेज परिसर के आसपास स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा साफ- सफाई की गई। मुख्य अतिथि डॉ. नरेन्द्र जागिड़ व प्राचार्य डॉ. एस. के. शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर बौद्धिक सत्र का शुभारम्भ किया।

एनएसएस शिविर का आयोजन, दिया स्वच्छता का संदेश

डॉ. नरेन्द्र जागिड़ ने स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं को स्वास्थ्य के बारे में बताया कि शारीरिक मानसिक व सामाजिक रूप से कैसे स्वस्थ रह सकते है एवं मोबाईल से होने वाले हानिकारक कारणों के बारे में भी स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं को अवगत कराया।

अध्यक्षता करते हुए संस्था के चैयरमैन एड. अशोक बंसल ने कहा कि श्रम करने से मनुष्य का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि अनुशासन से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है एवं नेतृत्व क्षमता का विकास किस प्रकार किया जाये एवं जीवन में सम्प्रेषण का महत्व बताया।

एनएसएस शिविर का आयोजन, दिया स्वच्छता का संदेश

एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी अंजली सैनी, मुकेश कुमार सैनी ने स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को श्रमदान के लिये प्रेरित किया। इस दौरान विजय सिंह, हेमन्त सैनी कालूराम सैनी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।