2 साल पहले घर छोड़कर चला गया था बालक, पुलिस ने ढूंढ निकाला

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। पढ़ाई के लिए डांटने पर 14 वर्षीय नाबालिग बालक 2 साल पहले घर से निकल गया था। इकलोते बेटे की तलाश में परिवार ने दिन रात एक कर दिए थे। बानसूर थाना पुलिस ने परिजनों को जब बच्चे के मिलने का समाचार दिया तो माता-पिता के आंसू छलक पड़े।

2 साल पहले घर छोड़कर चला गया था बालक, पुलिस ने ढूंढ निकाला

थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि 2 दिसंबर 2022 को पीड़ित हवासिंह की ओर से अपने 14 साल के बेटे की गुमशुदी का मामला दर्ज करवाया गया था। जिसको लेकर पुलिस ने बालक की तलाशी के लिए टीम का गठन कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

पुलिस ने बालक के साथियों से जानकारी ली लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने साइबर सैल की मदद ओर इलाके में पोस्टर चस्पा किए गए। पुलिस को सूचना मिली कि बालक ट्रासंपोर्ट की गाड़ियों के साथ निकल गया और आज कोटपूतली के पास खाना खाने के लिए रुका हुआ है। पुलिस ने बालक को कोटपूतली के पास से दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति के समझ पेश किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि बालक माता पिता की इकलौती संतान है और पढ़ाई के लिए डांटने पर घर छोड़कर चला गया था।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।