चिकित्सा कैंप लगाकर यूको बैंक ने मनाया 83वां स्थापना दिवस

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के पीथावाली में स्थित यूको बैंक शाखा में सोमवार को चिकित्सा कैंप का आयोजन कर 83वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ के एम गुप्ता ने स्टाफ व ग्राहकों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां व परामर्श दिया।

चिकित्सा कैंप लगाकर यूको बैंक ने मनाया 83वां स्थापना दिवस

शाखा मुख्य प्रबंधक रजनीश कुमार व वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती प्रियंका जैन ने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए डिजिटल बैंकिंग योजना से अवगत कराया। इससे पहले बैंक परिसर में डॉक्टर के एम गुप्ता, हैल्दी ग्रेन फूड संस्थापक श्रीमती संतोष देवी व शाखा मुख्य प्रबंधक रजनीश कुमार की मौजूदगी में बैंक स्टाफ ने केक काटकर खुशियां मनाई व एक दूसरे को बधाइयां दी।

चिकित्सा कैंप लगाकर यूको बैंक ने मनाया 83वां स्थापना दिवस

इस अवसर पर प्रबंधक सुरेंद्र सिंह यादव, अरिहंत पाटनी, सहायक प्रबंधक ओमप्रकाश मीणा, सीताराम गुर्जर व दीपक मीणा, जगराम कुमार सहित अनक बैंक उपभोक्ता भी उपस्थित रहे।

चिकित्सा कैंप लगाकर यूको बैंक ने मनाया 83वां स्थापना दिवस
चिकित्सा कैंप लगाकर यूको बैंक ने मनाया 83वां स्थापना दिवस

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।