Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली : जिला प्रभारी मंत्री ने सोंपे नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली : जिला प्रभारी मंत्री ने सोंपे नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र

News Chakra January 12, 2025
image_editor_output_image1909632497-17366839745221810718621760473078.jpg

जिले के 230 नवनियुक्त कार्मिकों ने राज्य सरकार का जताया आभार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल तथा कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल ने नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिले के 230 नवनियुक्त कार्मिकों ने राज्य सरकार का आभार जताया।

कोटपूतली : जिला प्रभारी मंत्री ने सोंपे नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र

आज मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत कोटपूतली में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर कोटपूतली-बहरोड़ जिले के 230 नवचयनित सरकारी कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नवकार्मिकों को कार्यक्रम में वेलकम किट देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत रविवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के 13 हजार से अधिक नवचयनित सरकारी कार्मिकों से संवाद किया।

कोटपूतली : जिला प्रभारी मंत्री ने सोंपे नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र

कोटपूतली के राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार कक्ष में हुए रोजगार उत्सव में राजस्व, उपनिवेशन, एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी ने नवकार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए। जिला स्तरीय कार्यक्रम मे 230 से अधिक नवचयनित कार्मिक मौजूद रहे। इनमें वित्त विभाग से 119, चिकित्सा विभाग से 92, राजस्व विभाग से 07, शिक्षा विभाग से 10, संस्कृत शिक्षा से 02, आदि विभागों के कार्मिक शामिल रहे।

नवकार्मिकों के पंजीकरण के लिए अलग से डेस्क स्थापित की गई तथा सभी कार्मिकों के पंजीकरण के बाद उन्हें वेलकम किट दी गई। इस किट में मुख्यमंत्री का संदेश, लोकसेवक के कर्त्तव्य, दायित्व और अपेक्षाओं के वर्णन वाली पुस्तकें दी गईं।

लगभग 31 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का शिलान्यास तथा 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, पीएचईडी, कृषि, शिक्षा, पर्यटन, पंचायतीराज तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश सहारण, एएसपी वैभव शर्मा, जिला कोषाधिकारी अशोक कुमार वर्मा, सीएमएचओ आशीष सिंह शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह यादव, जिला जनसंपर्क अधिकारी नितिन कुमार, डीओआईटी उपनिदेशक सुनील मीणा, कोटपूतली उपखंड अधिकारी बृजेश चौधरी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

कोटपूतली : जिला प्रभारी मंत्री ने सोंपे नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने जारी किए निर्देश
Next: छात्राओं ने देखा ‘आकाशवाणी ‘, जाना कैसे तैयार होता है रेडियो कार्यक्रम

Related Stories

img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.