महाशिवरात्रि पर भगवान श्री चतुर्भुज मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक संपन्न

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को ग्राम चतुर्भुज स्थित भगवान श्री चतुर्भुज मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

महाशिवरात्रि पर भगवान श्री चतुर्भुज मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक संपन्न

पुजारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि यह महाभिषेक राजेंद्र शर्मा और लोकेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। भगवान श्री हरि विष्णु चतुर्भुज का अभिषेक 108 प्रकार की विभिन्न पवित्र वस्तुओं से किया गया, जिसमें विभिन्न तीर्थों का जल, विभिन्न प्रकार के धान्य, फलों के रस और सुगंधित द्रव्य शामिल थे। इस अवसर पर 1100 पार्थिव शिवलिंग और 12 पार्थिव ज्योतिर्लिंग का निर्माण कर भगवान एक लिंगेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। इस पूजन में 13 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भाग लिया और विधिवत अनुष्ठान संपन्न किया। 

इस धार्मिक आयोजन में नगर मंडल अध्यक्ष अरुण सैनी, बगुला प्रसाद स्वामी, सुनील चौधरी, गिरधारी, विक्रम, विनोद कुमार शर्मा, पवन, गोकुल, सुरेश समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर में दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।