Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली: मास्टर प्लान मामलाआठ थानों का जाब्ता, एसटीएफ, आरएसी सहित 500 जवान मौके पर मौजूद, कुछ देर में होगी कार्रवाई शुरू
  • Kotputli
  • Jaipur
  • Rajasthan News

कोटपूतली: मास्टर प्लान मामला
आठ थानों का जाब्ता, एसटीएफ, आरएसी सहित 500 जवान मौके पर मौजूद, कुछ देर में होगी कार्रवाई शुरू

News Chakra August 6, 2022
मास्टर पालन : नगर परिषद का दस्ता, जेसीबी फिर ‘गरजने’ को तैयार !

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में मास्टर प्लान के तहत सड़कों के विस्तारीकरण को लेकर पूरा बाजार छावनी में तब्दील हो गया है। हालांकि व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों से सामान हटा लिया है और फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से कार्य किया जा रहा है लेकिन फिर भी किसी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्रसेन तिराहे सहित पूरे बाजार को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर 8 थानों के थानाधिकारी सहित पुलिस जाब्ता, आर ए सी व एसटीएफ की टीम सहित करीब 500 जवानों को अलग- अलग टीमें बनाकर तैनात किया गया है।

कोटपूतली: मास्टर प्लान मामला<br>आठ थानों का जाब्ता, एसटीएफ, आरएसी सहित 500 जवान मौके पर मौजूद, कुछ देर में होगी कार्रवाई शुरू


मौके पर कोटपूतली एएसपी विधाप्रकाश, डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव, ईश्वर सिंह, यातायात एएसपी सुमित गुप्ता, थानाधिकारी सवाई सिंह, अचरोल थानाधिकारी दिलीप सिंह, पनियाला थाना अधिकारी हितेश शर्मा, प्रागपुरा थाना अधिकारी किरण सिंह सहित अन्य अधिकारियों को अलग-अलग टीमें बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इधर नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा नगर परिषद के भारी लवाजमा के साथ नगर पालिका पार्क के सामने मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद मास्टर प्लान के तहत बाधा बन रहे प्रतिष्ठानों व संरचनाओं को जेसीबी की सहायता से हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

बीती रात व्यापारियों ने जताया था विरोध, सुबह तक अधिकतर दुकानें हुई खाली

कोटपूतली: मास्टर प्लान मामला<br>आठ थानों का जाब्ता, एसटीएफ, आरएसी सहित 500 जवान मौके पर मौजूद, कुछ देर में होगी कार्रवाई शुरू

मास्टर प्लान के तहत मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे तक सड़कों के विस्तारीकरण को लेकर नगर परिषद की आज प्रस्तावित कार्यवाही को देखते हुए व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान से सामान को देर रात से ही हटाना शुरू कर दिया था और अग्रसेन तिराहे से लेकर मुख्य चौराहे तक लगभग अधिकतर दुकानदारों ने अपना सामान हटा लिया है। हालांकि कुछ दुकानदार अभी भी दुकानों से सामान हटाने में जुटे हुए हैं, ऐसे में अगर अभी कार्यवाही शुरू कर दी जाती है तो दुकानदारों का दुकानों में लगा फर्नीचर व अन्य सामान ध्वस्त किया जा सकता है। जिससे दुकानदारों को नुकसान होगा।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली : बिग ब्रेकिंग : मास्टर प्लान में बाधा संरचनाओं को ध्वस्त करने निकली नगर परिषद की टीम
Next: कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, नगर परिषद रविवार को फिर करेगी कार्रवाई

Related Stories

IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
image_editor_output_image-564797882-17693297320826719968203204416484.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

Vikas Verma January 25, 2026 0
image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1050228368-17709971220584933030620697818213.jpg
  • Top news

पावटा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-405436037-17709578827317747845595085979646.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय में रावत एचपी गैस एजेंसी का नया ऑफिस शुरू

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-63755350-17709570622723723447565919224491.jpg
  • Top news

पावटा तहसील में श्रवण सिंह अध्यक्ष एवं धर्मवीर सिंह महामंत्री नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-1708286105-17709191027901910627816524900761.jpg
  • Top news

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.