बहरोड़ रिवाली -दहमी सड़क मार्ग पर कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार बिजली ठेकेदार घायल, कार सवार वाहन छोड़कर भागे।

बहरोड़ (न्यूज चक्र) । क्षेत्र के रिवाली-दहमी सड़क मार्ग पर सोमवार को कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे मे गांव डवानी निवासी बिजली ठेकेदार कृष्ण यादव घायल हो गए।

बहरोड़ रिवाली -दहमी सड़क मार्ग पर कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार बिजली ठेकेदार घायल, कार सवार वाहन छोड़कर भागे।

राहगीरों ने घायल कृष्ण यादव को तुरंत बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। कार में एक युवती और दो युवक सवार थे। टक्कर के बाद तीनों कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।

बहरोड़ रिवाली -दहमी सड़क मार्ग पर कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार बिजली ठेकेदार घायल, कार सवार वाहन छोड़कर भागे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त कार बेहद तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा और ड्राइवर साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने घायल की मदद करते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

फोटो व कटेंट – संजय हिंदुस्तानी

Author

  • Sanjay Hindustani

    संजय हिंदुस्तानी,
    जर्नलिस्ट एन्ड ब्लॉगर,
    MBA/BJMC, अध्यक्ष प्रेस क्लब बहरोड़