उच्च अधिकारियों ने किया पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

20250624 1302467179187866897015314

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना  पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र, नीमराना में आज मंगलवार को उपमंडल प्रमुख श्री नरेश कुमार गढ़वाल और अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मोहनलाल मीणा ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर केंद्र के निदेशक श्री रंजीत कुमार यादव ने अधिकारियों को केंद्र में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

img 20250624 wa02523713186233713762807

अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रभावशीलता एवं व्यवहारिकता को लेकर सुझाव आमंत्रित किए।

20250624 1253181758783754809347201

अधिकारियों ने प्रशिक्षण में और सुधार की आवश्यकता जताई और किसानों को और अधिक लाभान्वित करने हेतु विशेष बिंदुओं पर ध्यान देने को कहा।उपमंडल प्रमुख श्री गढ़वाल ने परिसर में पौधारोपण किया और प्रशिक्षण केंद्र के कैंपस का भ्रमण कर भौतिक संरचनाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

20250624 1302467179187866897015314


प्रगतिशील किसानों ने उपमंडल प्रमुख श्री गढ़वाल से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कृषक प्रशिक्षण केंद्र ने उनके जीवन, खेती और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

20250624 1300598887571551367239746

उप मंडल प्रमुख ने प्रशिक्षण केंद्र की सराहना करते हुए इसे किसानों के समग्र विकास हेतु एक सशक्त माध्यम बताया और भविष्य में और अधिक नवाचार एवं तकनीकी प्रशिक्षण जोड़ने का सुझाव दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

20250624 1248508612921276510100487

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *