न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। पनियाला नांगल चौधरी मेगा हाईवे पर आज सुबह 5 बजे के करीब दो डंपर ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक डंपर के चालक की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पनियाला थाना पुलिस ने मृतक के शव को बीडीएम जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
पनियाला थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेगा हाईवे पर पनियाला के नजदीक परिवहन विभाग की पुरानी चेक पोस्ट के सामने सर्विस लाइन पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में पीछे चल रहे डंपर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बीडीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान शाहिद पुत्र अतर खान, उम्र 30 साल, सोहना पलवल के रूप में हुई है। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पनियाला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।